राखी के धागे के बहन की रक्षा करने वाला भाई अगर विपत्ति में बहन को ही छोड़ दे तो इसे क्या कहेंगे? मिर्जामुराद क्षेत्र में बहन की शादी टूटने के बाद भाई बहन को तीस किलोमीटर दूर लाकर छोड़ा और चला गया। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने पुलिस की मदद ली और घर पर भेजा।
कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व मिर्जापुर जिले के एक गांव की युवती की शादी टूट जाने के बाद नाराज भाई ने बहन को घर से 30 किलोमीटर दूर लाकर छोड़ दिया इस दौरान गांव की महिलाओं ने लड़की के चिल्लाने पर लड़की के भाई को बुलाया पर किसी की नहीं सुना मौके से बाइक लेकर चलते बना तीन दिन बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने लड़की से पूछताछ किया लड़की के द्वारा बताएं गए पत्ते पर पुलिस ने उसके परिजनों को बुलवाकर लड़की को घर भेजा परिजनों को सौंप दिया क्षेत्र में चर्चा है कि लड़की की शादी से पहले लड़के वालों ने लड़की के चरित्र पर अनर्गल आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया जिससे लड़की के भाई ने गांव में अपने को लज्जित ना होना पड़े इसके लिए यह कदम उठाया।