फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR Voter List 2003: वाराणसी में कमिश्नर ने BLO का बढ़ाया उत्साह, कहा-तेजी से करें काम; सुनीं शिकायतें

Sun, 30 Nov 2025 03:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में एसआईआर को लेकर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अफसरों ने बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
कमिश्नर एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों का निरीक्षण मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने किया। हरहुआ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमदत्तपुर पहुंचे। यहां बूथों पर तैनात बीएलओ से घर घर सत्यापन एवं गणना प्रपत्रों के कार्यों के बारे में पूछा। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ का उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल हो। कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने वहां उपस्थित लोगों की शिकायतें सुनीं। 

उन्होंने बीएलओ से पूरी प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए स्वतः अपने सामने कराकर भी मिलान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करने और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शत प्रतिशत एसआईआर कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत 
बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाकर फीडिंग की जा रही है। मंडलायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और एकत्रीकरण के लिए जनपद के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को नियोजित करने, ससमय कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 

बीएलओ की सहायता के लिए लेखपाल, रजिस्ट्रार कानूनगो, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, अमीन, प्रधानाध्यापक, सफाई कर्मचारी, सहायक अध्यापक एवं अन्य ग्राम स्तरीय कार्मिकों को सहयोग करने को कहा। 

मंडलायुक्त ने यह भी घोषणा की कि जो अधिकारी-कर्मचारी एसआईआर कार्य को शत-प्रतिशत समय पर पूरा करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। उच्चाधिकारियों की ओर से इसकी निगरानी की जा रही है। गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2025 की मतदाता सूची की 100 प्रतिशत मैपिंग सुनिश्चित कराते हुए डिजिटाइजेशन पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें