फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: MSME की औद्योगिक प्रदर्शनी में 98 छात्रों को दिए गए सर्टिफिकेट, मिला सम्मान; खिल उठे चेहरे

Sun, 30 Nov 2025 03:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में आयोजित इंडस्ट्रियल एग्ज़ीबिशन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सर्टिफिकेट पाकर उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में पूर्वांचल के उत्पादों की भी विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन
एमएमएमई एक्सपो के शुभारंभ में सर्टिफिकेट के साथ छात्र। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसएमई के दो दिवसीय वेंडर डेवलेपमेंट प्रोग्राम और इंडस्ट्रियल एग्ज़ीबिशन में औद्योगिक संस्थानों के 98 छात्र-छात्राओं को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों को सीएम युवा उद्यमी योजना, विकसित भारत, स्टार्टअप के बारे में उद्योग विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। 

विज्ञापन


प्रदर्शनी के पहले दिन 500 लोगों ने 50 स्टाॅलों का भ्रमण किया। इस दौरान कुछ उत्पादों में रूचि दिखाते हुए एन्क्वायरी रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया। इस दौरान चाय, मसाले, कपड़ों से बने हस्तशिल्प, वेस्ट टू वेल्थ की ज्यादा बिक्री हुई। 

दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो के माध्यम से पूर्वांचल के उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। साथ ही नए और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिल उठे सभी के चेहरे

उद्योग विभाग के उपायुक्त अजय कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की औद्योगिक योजनाओं की जानकारी दी। एमएसएमई के सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी और संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव ने युवाओं को प्रोत्साहित किया।

गेल इंडिया और एनटीपीसी ने तकनीकी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में आईआईए के डिविजनल चेयरमैन प्रशांत अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव राजेश सिंह, एसआईए के महामंत्री नीरज पारिख, आईएसीसी के उपाध्यक्ष एसएन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें