फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: 90 हजार वोटों की जांच, 9200 डुप्लीकेट अधिकतर विशेष वर्ग के, यह वोट जेहाद; मंत्री ने डीएम को सौंपा पत्र

Fri, 06 Feb 2026 10:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी क सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने डीएम सत्येंद्र कुमार को पत्र सौंपा और जांच की मांग की। मंत्री ने यह भी बताया कि एसआईआर के दौरान हमारे यहां 1.10 लाख वोट कट गए। 
विज्ञापन
मंत्री रविंद्र जायसवाल और एमएलसी हंसराज ने डीएम से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: शहर उत्तरी विधानसभा से विधायक और स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि एसआईआर से पहले हमारे यहां 4.45 लाख मतदाता थे। एसआईआर के दौरान हमारे यहां 1.10 लाख वोट कट गए। 

विज्ञापन


छह जनवरी को फाइनल लिस्ट आने के बाद घर-घर भेजकर जांच कराई गई। इसमें 9,200 मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट मिले। कई बूथों पर ऐसे नाम मिले हैं जो सूची में दो या तीन बार नहीं, बल्कि पांच-पांच बार दर्ज थे। इनमें अधिकतर एक ही विशेष वर्ग से थे। राज्यमंत्री ने कहा कि यह विपक्ष की चाल है और एक तरह से यह वोट जेहाद है।

बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में राज्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी उम्र 39 और 40 वर्ष के बीच है, और वे अपने पिता के नाम पर मतदाता बनी हुई हैं। कहा कि इन महिलाओं के नाम अन्य बूथों पर भी पाए गए हैं। ये सभी नाम जिला निर्वाचन विभाग की फाइनल सूची में दर्ज हैं। 

विज्ञापन

जांच कर होगी कार्रवाई

यह एक बड़ी गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की चाल है और यह एक तरह का वोट जेहाद है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश हैं।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल वोटिंग के नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह एक संगठित प्रयास है, जिसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करना है। इस तरह की अनियमितताओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। 

प्रेसवार्ता के बाद राज्यमंत्री ने जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार से मुलाकात कर उन्हें वोटों की सूची सौंपी और प्रत्येक बूथ की जांच करने की मांग की। इस दौरान भाजपा एमएलसी और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी के लिए उन्होंने कहा कि यह सब उन्हीं की पार्टी का खेला है।
1.10 लाख लोगों के नाम कटने के बाद मुझे जो सूची मिली, उसकी जांच मैंने 40 लोगों की टीम बनाकर कराई। उन्होंने 20 दिनों तक लगातार जांच की और ऐसे नाम निकाले जिनके नाम, उम्र, पिता, पति का नाम और पता सब एक ही निकल रहा था। उन नामों को अलग करवाकर घरों में सत्यापन कराया तो ये डुप्लीकेट नाम सामने आए हैं। मैंने जिला निर्वाचन अधिकारी से जांच कराने और ऐसे सभी मतदाताओं को आधार से मैच कराने की मांग रखी है। - रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री
विज्ञापन

कुछ बूथों के उदाहरण भी दिए
राज्यमंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा में बूथ संख्या 168 पर डुप्लीकेट मतदाता 46, बूथ संख्या 239 पर 102, बूथ संख्या 240 पर 63, बूथ संख्या 241 पर 26, बूथ संख्या 242 पर 101, बूथ संख्या 243 पर 12, बूथ संख्या 244 पर 59 और बूथ संख्या 245 पर 4 वोट मिले हैं। इसी तरह अन्य बूथों पर 9,200 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं।
डुप्लीकेट मतदाताओं को लेकर आपत्तियां आती हैं और उनका निस्तारण कराया जाता है। राज्यमंत्री ने कुछ बूथों के नाम के साथ पत्र सौंपे हैं, जिसमें एक-एक बूथ पर कई नाम हैं। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कराई जाएगी और जांच के बाद ही हम कुछ कह सकते हैं। - सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें