फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी, कैलाश, डमरू और ताैबा-ताैबा रे... : नमो घाट पर बही सुरों की धारा, झूम उठे युवा; याशिका ने भी बिखेरा जलवा

Sun, 08 Dec 2024 01:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : काशी के विख्यात नमो घाट पर बीती शाम बाॅलीवुड सिंगर कैलाश खेर और याशिका सिक्का ने अपना जलवा बिखेरा। उनकी गीतों पर युवाओं ने खुद को मदहोश कर लिया। कार्यक्रम के बीच-बीच में कलाकार काशी के बदलते स्वरूप की सराहना भी करते रहे।
विज्ञापन
नमो घाट पर हाथ में डमरू लेकर झूमे कैलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा किनारे कैलाश खेर की तान ने नमो घाट की तासीर बदल दी। 12 डिग्री सर्द रात में ठिठुरती पांच हजार ऑडियंस कैलाश के सुरों की दीवानी नजर आई। नमो घाट पर हवास प्ले इनिशिएटिव की ओर से गंगा किनारे म्यूजिकल फेस्टिवल में जब कैलाश ने बम बोल रहा है काशी... और हाथ जोड़ के बोली गवरजा बम लहरी... गाया तो मंच के तीनों ओर 200 मीटर दूर तक लोग झूमते नजर आए। 

विज्ञापन


इससे पहले करीब 20 मिनट तक पांच अर्चकों ने विधि विधान से मां गंगा की आरती उतारकर महोत्सव की शुरुआत की। 

Trending Videos
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर याशिका सिक्का ने अपने गीतों से सभी को मोहा। - फोटो : अमर उजाला
याशिका के बाद कैलाश खेर ने मंच संभाला
चुन चुन खाइयो मास... गाते हुए मंच पर पहुंचे। कैलासा बैंड के युवाओं ने उनका मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर स्वागत किया। उन्हाने अपने सबसे पॉपुलर गीत के बोल बदलकर तौबा तौबा रे, बनारस तेरी सूरत... गाया तो काशी की जनता ने जमकर तालियां बजाईं। इसके बाद कैलाश ने जयकारा-जयकारा, स्वामी देना साथ हमारा..., प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी..., कैसे बताएं क्यूं तुझको चाहें..., मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया... जैसे गीत गाए। इससे पहले कार्यक्रम के उद्घाटन में काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्रा और आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने किया। 

बॉलीवुड सिंगर याशिका सिक्का ने तू क्या जाने... गाया तो मौजूद ऑडियंस मोबाइल टॉर्च जलाकर झूमने लगी। याशिका ने गुरु फिल्म का मईया-मईया, गुलाबी तारे चुन ले... गाकर सर्द रात में म्यूजिक प्ले का पारा बढ़ा दिया। कुर्सी छोड़ हर कोई थिरकने लगा।



काशी ने एक नदी को खोया है: आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि काशी ने एक नदी को खोया है। उसका नाम है असि। नदियां ही जीवन का आधार हैं। इन्हें बचाना हमारा पहला काम हो। भारत ने बहुत कुछ खोया है। गंगा पर काफी काम हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें