फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर कारागार से सिम कार्ड बरामद, एसपी ने दिया जांच करने का आदेश

Sat, 28 Sep 2019 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जिला न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक बैरक से सिम कार्ड बरामद हुआ। एसपी ने सिम कार्ड सर्विलांस टीम को सौंप कर जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


दोपहर में तीनों अधिकारी जिला कारागार पहुंचे। इस दौरान नीरज विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम बिंद, अशोक कुमार सिंह, आशीष पांडेय और महिला बैरक में अनुपमा देवी सहित कई बंदियों से बात कर जानकारी ली कि उनका केस लड़ने के लिए वकील उपलब्ध है या नहीं। 

बंदी नीरज बिंद, आशीष पांडेय, अनुपमा देवी ने वकील की मांग की। इस पर जिला जज ने नियमानुसार मुहैया कराने का निर्देश दिया। पुरुषोत्तम बिंद ने बताया कि आजीवन कारावास काटते हुए 18 वर्ष हो गए। शासन से रिहाई का आदेश प्राप्त हुआ है। इस पर डीएम ने सक्षम अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त कर रिहाई कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों ने बताया कि बच्चों को दूध, फल आदि नियमानुसार दिया जा रहा है। मौसम बदलने के कारण कंबल की आवश्यकता है। डीएम ने कारागार अधीक्षक को कंबल मुहैया कराने का निर्देश दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें