फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः सिगरा स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा विकसित

Sun, 24 Dec 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चेतन चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंट करते काशी पत्रकार संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिहाज से विकसित किया जाएगा। तीन विकेट के मैदान को पांच विकेट का तैयार कराकर रणजी मैचों का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सीढ़ियों को पीछे शिफ्ट कर मैदान का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


उक्त बातें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहीं। यह जानकारी उन्होंने रविवार को सिगरा स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान दीं।

उन्होंने कहा कि अनफिट कोच के लिए स्टेडियम में कोई जगह नहीं है। जिन कोच का प्रदर्शन बेहतर नहीं होगा उनका नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। कोच के फिटनेस टेस्ट लखनऊ में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


खेल प्रशिक्षकों से उन्होंने कहा कि वह मेहनत से खिलाड़ियों को समय दें और उनका बेहतर निकालने का प्रयास करें। खेल मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में यूपी से पांच अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल चाहिए और इसमें बनारस की भी भागीदारी होनी चाहिए।

संविदा पर रखे गए खेल प्रशिक्षकों और कर्मियों ने नियमित करने की मांग उठाई तो मंत्री ने कहा कि तीन से पांच साल तक समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पुलिस भर्ती में 15 सौ खिलाड़ियों को भर्ती किया जाएगा।

स्टेडियम भवन स्थित सभागार में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्याम सुंदर मिश्रा और कोच के साथ बैठक के दौरान उन्होंने खेलों की प्रगति जानी। बैडमिंटन कोर्ट और जिमखाना के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन

नेतृत्व मिलने के बाद बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे विराट

निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री चेतन चौहान बैटिगं करते हुये - फोटो : अमर उजाला
खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि विराट कोहली कप्तान बनने के बाद भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल टीम इंडिया में विराट का कोई विकल्प नहीं है। वह पूरी आक्रमकता के साथ टीम इंडिया को शीर्ष पर ले जा रहे हैं।

रोहित शर्मा के कप्तान बनाये जाने के बाबत कहा कि विराट कोहली बेस्ट हैं। वह ऐसे कप्तान हैं, जो नेतृत्व मिलने के बाद भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैँ। महेंद्र सिंह धोनी में अभी काफी क्रिकेट बचा है। वह अगले विश्वकप तक आराम से खेल सकते हैं।

वह टीम में बने रहेंगे। इसके बाद भी जब तक बढ़िया खेल सकते हैं, वनडे और टी-20 में खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रिका दौरे के बाबत कहा कि टीम को पहले वहां की परिस्थितियों में ढलना होगा।

इस मौके पर बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक रवींद्र जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलीट नीलू मिश्रा भी मौजूद थीं। इसके पूर्व उन्होंने लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम और शिवपुर मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें