सिगरा स्टेडियम वाराणसी के सबसे सबसे पुराने पुराने और प्रतिष्ठित खेल मैदानों में से एक है। यह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का गवाह रहा है। पिछले चार वर्षों में, स्टेडियम में व्यापक नवीनीकरण और निर्माण कार्य कर इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेडियम में अब इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं।
पांच खेलों के खिलाड़ियों को करना होगा इंतजार
तैराकी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और जूडो के प्रशिक्षकों की अनुपलब्धता के कारण खिलाड़ियों को इंतजार करना होगा। प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए विभागीय प्रयास भी जारी हैं।
लालपुर में इन खेलों की है सुविधा
खेल विभाग के तहत लालपुर में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स के छात्रावास के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की सुविधा है। यहां विभागीय प्रशिक्षक भी तैनात हैं। यहां 60-70 खिलाड़ी रोजाना आसपास के क्षेत्र के 100 से 150 प्रशिक्षुओं के साथ अभ्यास करते हैं।
टेबल टेनिस, तैराकी, जूडो और स्क्वैश के अंशकालिक प्रशिक्षकों के तैनाती के लिए निदेशालय को मांग पत्र भेजा है। जल्द ही खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। -विमला सिंह, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी
ये हैं सुविधाएं
- एथलेटिक्स ट्रैक और फील्ड
- क्रिकेट मैदान
- फुटबॉल मैदान
- वॉलीबॉल कोर्ट
- बास्केटबॉल कोर्ट
- बैडमिंटन कोर्ट
- जिम्नास्टिक हॉल
- मुक्केबाजी रिंग
- कुश्ती हॉल
- स्विमिंग पूल
- स्क्वैश कोर्ट
- टेबल टेनिस हॉल
- जुडो हॉल
- हैंडबॉल कोर्ट