फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम का पीसओ बता रहे थे, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रथयात्रा चौराहा के समीप दो युवक शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। पुलिस पहुंची तो एक युवक खुद को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पीएसओ और आर्म्ड पुलिस का सिपाही बताने लगा। और तो और, पुलिस को देख लेने की धमकी देकर जाने लगे। दोनों की शिनाख्त कमच्छा स्थित काशीराज अपार्टमेंट निवासी अभिषेक पांडेय और गाजीपुर के जंगीपुर थाना के तुकौलिया गांव के अमित कुशवाहा के तौर पर हुई। दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन

सिगरा पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि रथयात्रा चौराहा के समीप स्थित मॉडल शॉप के समीप दो युवक शराब पीकर झगड़ा कर रहे हैं। नगर निगम चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों युवकों से नाम पूछा तो अमित कुशवाहा ने खुद को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का पीएसओ और सिपाही बताया। उनकी बातों पर शक हुआ तो वह उन्हें सिगरा थाने लाया गया। शनिवार को दोनों का नशा उतरा तो उनसे पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर सिगरा एके ओझा ने बताया कि दोनों ने अपनी गलती स्वीकार कर बताया कि शराब के नशे में बहक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें