फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान के इंजन में खराबी से अटकीं 144 यात्रियों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। तकनीकी खराबी के चलते रविवार को हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड (यात्रा से अलग) कर दिया गया। जबकि यात्रियों को बसों से गोरखपुर भेजा गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन

इंडिगो का विमान संख्या 6ई 6316 हैदराबाद से गोरखपुर जा रहा था। उड़ान के दौरान उसके इंजन में खराबी का पता चला। पायलट ने एटीसी से संपर्क कर इसकी जानकारी दी। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद विमान को दोपहर 11: 56 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में 144 यात्री सवार थे। विमान के सुरक्षित लैंड होने तक सभी यात्रियों की सांसे अटकी रहीं। बाद में सभी यात्रियों को चार बसों से गोरखपुर भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो विमान को दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा था, लेकिन देर शाम तक इसे ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें