फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा एफसी ने 5 गोल के अंतर से फुटबॉल नर्सरी को हराया, जीता जिलास्तरीय फुटबॉल का खिताब

विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में हुए फुटबॉल मैंच में भिड़तीं महामना मालवीय व बच्छाव के बीच हुए मैंच भिड़तीं ख
विज्ञापन
फुटबॉल संघ की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई। बुधवार को फाइनल मुकाबले में सिगरा एफसी की टीम ने फुटबॉल नर्सरी को 6-1 से हरा दिया। विजेता टीम के रोशन ने तीन, कृष्ण ने दो और यश ने एक गोल किए जबकि हारी हुई टीम का एकमात्र गोल अमन ने किया। पांच नवंबर को सुबह 8 बजे से अंडर-18 आयुवर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले दिन बालक-बालिकाओं के अंडर-14 वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग के अंडर-14 के पहले मैच में बरेका प्रमोशन एकेडमी ने आर्मी बॉयज को टाईब्रेकर में 1-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से कप्तान सौरभ ने निर्णायक गोल किया। पहले सेमीफाइनल में सिगरा एफसी ने यूपी कॉलेज को दो गोलों से हराया। विजेता की ओर से रिजवान और अभय ने गोल किए। दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल नर्सरी ने बरेका फुटबॉल प्रमोशन को 5-0 गोलों से हराया। विजेता टीम की ओर से मोहम्मद कैफ ने एक गोल, अमन कुमार ने चार गोल हैट्रिक सहित किए। मौके पर राना अनवर, चितहर प्रसाद, विनोद कनौजिया मौजूद रहे।
महक और नेहा के गोल से फुटबॉल नर्सरी जीती
बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में फुटबॉल नर्सरी ने कुमाऊं हीरोज़ को 3-0 से हराकर विजेता बनी। विजेता टीम की ओर से महक ने दो और नेहा ने एक गोल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपी फुटबॉल संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया। नॉकआउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिता के पहले मैच में कुमाऊं हीरोज ने सिगरा एफसी को 2-0 से पराजित किया। विजेता टीम की ओर से मौसम और खुशी ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में फुटबॉल नर्सरी ने महामना मालवीय इंटर कॉलेज बछाव की टीम को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से खुशी यादव ने दोनों गोल किए जबकि पराजित टीम की ओर से रुचि ने गोल किया। तीसरा स्थान संयुक्त रूप से सिगरा एफसी और महामना मालवीय इंटर कॉलेज बच्छाव की टीम बनी।

सिगरा स्टेडियम में हुए फुटबॉल मैंच में भिड़तीं महामना मालवीय व बच्छाव के बीच हुए मैंच भिड़तीं ख

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें