काशी के विकास को लेकर प्रधानमंत्री ने किया एक्स पोस्ट
वाराणसी में रेल रोड काशी ब्रिज निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि काशीवासियों की सुख-सुविधा के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
इसी कड़ी में गंगा पर एक रेल-सड़क पुल को मंजूरी दी गई है। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और यहां के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ ही रोजगार और कारोबार के नए-नए अवसर भी बनेंगे।