फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में खंडित मिले तीन शिवलिंग: 15 साल बाद खुले सिद्धिश्वर महादेव मंदिर के कपाट, गूंजा हर- हर महादेव

Wed, 08 Jan 2025 02:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के मदनपुरा में स्थित सिद्धिश्वर महादेव के मंदिर का ताला खोल दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंदिर की साफ- सफाई शुरू की गई।
विज्ञापन
1 of 9
मदनपुरा में सिद्धिश्वर महादेव का मंदिर खुला - फोटो : अभिषेक पाठक
मुस्लिम बहुल मदनपुरा में बुधवार को 15 साल बाद सिद्धिश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन हुआ। चाबी नहीं मिली तो मंदिर के दरवाजे पर बंद ताला तोड़ा गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर की सफाई हुई, फिर गंगाजल का छिड़काव किया गया। पूजन और जलाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। अब खरमास के बाद प्राणप्रतिष्ठा होगी। दावा है कि मंदिर की सफाई में तीन खंडित शिवलिंग मिले हैं। मूल शिवलिंग गायब है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मदनपुरा में मंदिर खुलवाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अभिषेक पाठक
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर के कपाट बुधवार की दोपहर 1: 30 बजे खोले गए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने गर्भगृह में प्रवेश किया और वहां से मिट्टी हटाई। दावा है कि सफाई के दौरान मंदिर के गर्भगृह में तीन खंडित शिवलिंग मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 9
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर खुलने के बाद जयकारा लगाती महिलाएं - फोटो : अभिषेक पाठक
सफाई के बाद सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने मंदिर में गंगाजल का छिड़काव करके शिवलिंगों का जलाभिषेक किया। इसके बाद बंगाली समुदाय की महिलाओं ने एक-एक करके शिवलिंगों का जलाभिषेक किया।

4 of 9
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर का खुला ताला - फोटो : अभिषेक पाठक
जलाभिषेक के दौरान हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा। इसके बाद मंदिर में ताला बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
सिद्धिश्वर महादेव में स्थित शिवलिंग - फोटो : अभिषेक पाठक
मंदिर खुलने की सूचना मिलते ही शहर भर से लोग दर्शन के लिए पहुंचने लगे। इस मंदिर में अंतिम बार 2009 में पूजा हुई थी। अब 2025 में कपाट खुले हैं।
 
विज्ञापन

6 of 9
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर खुलने के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अभिषेक पाठक
सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 14 जनवरी को खरमास समाप्त होगा, फिर मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 9
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर खुलने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अभिषेक पाठक
काशी विद्वत परिषद और अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी की अध्यक्षता में काशी के विद्वानों और महंतों के साथ बैठक करके राग-भोग, पूजन और प्राणप्रतिष्ठा का निर्णय होगा। पुजारी की नियुक्ति की जाएगी।

8 of 9
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर खुलने के बाद मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
क्या बोले अधिकारी
मंदिर के कपाट खुल गए हैं। एडीसीपी ने ताला तोड़ कर मंदिर की सफाई कराई। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।- आलोक वर्मा, एडीएम सिटी
विज्ञापन

9 of 9
सिद्धिश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के दरवाजे पर बंद ताला तोड़ा गया, फिर सफाई कराई गई। कानून व्यवस्था बनी रहे, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस-पीएसी की तैनाती की गई है। सरवणन टी, एडीसीपी काशी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें