फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआई प्रदर्शनी में अव्वल रहा सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में सात दिनों तक सात दिवसीय जीआई उत्पाद प्रदर्शनी के दौरान शिल्पियों व उत्पादकों ने उम्मीद से बढ़कर बिक्री की। हालांकि 28 जीआई उत्पादों के 50 स्टालों पर यदि कोई बिक्री के मामले में अव्वल आया तो वह सिद्धार्थनगर का काला नमक चावल रहा। लगभग 50 लाख रुपये का चावल बिक गया। स्टाल संचालक अभिषेक सिंह को चार बार सिद्धार्थनगर से काला नमक चावल का स्टाक मंगाना पड़ा, जबकि कई लोगों ने आर्डर भी दिया।
विज्ञापन

जिला उद्योग व प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त युक्त ने बताया कि सात दिन में काला नमक चावल की बिक्री लगभग 50 लाख की हुई, जो प्रदर्शनी में अब तक सबसे ऊपर रहा। इसके साथ ही कन्नौज के इत्र, गोरखपुर का टेराकोटा, गुलाबी मीनाकारी, भदोही की कालीन, लकड़ी का खिलौना, लखनवी चिकनकारी, फिरोजाबाद के कांच उत्पाद की भी बिक्री डेढ़ से तीन लाख के बीच में रही। कई शिल्पियों को इतने के ही आर्डर भी मिले। सिद्धार्थनगर के उत्पाद में काला नमक चावल की बिक्री प्रदर्शनी में होने के साथ ही वर्चुअल भी खूब मांग में बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें