फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sickle Cell Anaemia: बनारस समेत UP के 16 जिलों में चलेगा सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, PM मोदी करेंगे शुभारंभ

Sun, 25 Jun 2023 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पोलियो की तरह केंद्र सरकार सिकल सेल एनीमिया बीमारी को अभियान के रूप में लेने जा रही है। इस अभियान का शुभारंभ 27 जून को एमपी के शहडोल जिले से करेंगे। इसके बाद बनारस समेत प्रदेश के 16 चिन्हित जिलों में इस अभियान को चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकल सेल रोग जो कि खून संबंधी एक अनुवांशिक बीमारी है, अब इसके उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से करेंगे। इसके बाद बनारस समेत प्रदेश के 16 चिन्हित जिलों में इस अभियान को चलाया जाएगा। ये जिले जनजातीय बाहुल हैं।

विज्ञापन


ब्लॉकवार चलने वाले इस अभियान में लोगों को बीमारी के कारण व बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। साथ ही जरूरी जांच और इलाज भी किया जाएगा। सीएमओ डॉ. संदीप कुमार चौधरी ने बताया कि 27 जून को दोपहर तीन बजे से 4.30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे। इसका प्रसारण जिले में अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य जगहों पर किया जाएगा।

इसके लिए ब्लॉक भी चिह्नित किया गया है। चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि सिकल सेल ऐसी बीमारी है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं (आरबीसी) टेढ़ी हो जाती हैं। शरीर में रक्त प्रवाह के दौरान ये टूटने लगती हैं, जिससे खून की कमी हो जाती है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दर्शन का अधिकार ना छीने सरकार, काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़े टिकट शुल्क पर अखिलेश यादव का तंज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें