फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी ने कागज कारोबारी से 70 लाख रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कर चोरी के मामले में कागज कारोबारी से 70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने यह कार्रवाई की। बुधवार की देर रात तक जांच की गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को एसआईबी ने तीनों फर्मों के वाराणसी और लखनऊ स्थित चार-चार ठिकानों पर जांच की कार्रवाई की थी। अपर आयुक्त एसआईबी मिथिलेश शुक्ल के मुताबिक यह कार्रवाई कर चोरी के मामले में की गई है। उन्होंने बताया कि वाराणसी पते पर दर्ज तीन फर्म वाराणसी और लखनऊ में चार-चार स्थानों पर कारोबार कर रही थी, लेकिन कर के भुगतान में हेराफेरी कर रही थी। मुख्यालय से मिले निर्देश पर एक साथ चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारा। तीनों फर्मों का नीचीबाग में कार्यालय है। जबकि इनका गोदाम शिवदाशपुर और लहरतारा में है। कारोबारियों से 70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें