फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्याम झूलनोत्सव 15 से, देशभर से आएंगे 500 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री श्याम मंडल की ओर से 15 और 16 अगस्त को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में 55वां श्याम झूलनोत्सव होगा। इस महोत्सव में बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा सहित कई राज्यों से 20 से अधिक श्याम मंडलों के 500 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल होंगे। कोलकाता के 40 कारीगर श्याम प्रभु का शृंगार करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर बालाजी पैलेस में रविवार को बैठक हुई।
विज्ञापन

मारवाड़ी समाज के संरक्षक रमेश कुमार चौधरी और श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी ने बताया कि 15 अगस्त को शाम सात बजे से भजनों की प्रस्तुति से होगी। यह सिलसिला 16 अगस्त की रात 10 बजे तक चलेगा। कोलकाता के सौरभ शर्मा, विवेक शर्मा, जयपुर के सागर शर्मा और दिल्ली के बंटू भैया जैसे नामी भजन गायक भजन पेश करेंगे। 16 अगस्त को सुबह रुद्राभिषेक और मंदिर के पुजारी संजय हजारी सुंदर कांड पाठ करेंगे। बाबा का शृंगार कोलकाता के 40 कारीगर करेंगे। छप्पन भोग और सवामणि प्रसाद भी चढ़ाया जाएगा। संचालन कृष्ण कुमार काबरा और धन्यवाद ज्ञापन संदीप शर्मा कानू ने किया। बैठक में बंटी लोहिया, उप मंत्री बंटी लोहिया अजय खेमका, प्रमोद सराफ, चंदन तोदी, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, सीता राम पंसारी, रवि अग्रवाल, आनंद लाडिया, कौशल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें