फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यार्थियों ने चित्रों में उकेरीं प्रेमचंद की कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमचंद की 146वीं जयंती के उपलक्ष्य में महापंडित राहुल सांकृत्यायन केंद्र संस्था की ओर से गिलट बाजार स्थित एक स्कूल में रविवार को कहानी-चित्रण चित्रकला प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी कलाकृतियों से प्रेमचंद की कालजयी कहानियों और उनके सामाजिक सरोकारों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुक्ता ने किया। डॉ. मुक्ता ने कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य के जरिए समाज के उपेक्षित और वंचित वर्ग की आवाज को सशक्त अभिव्यक्ति दी। अध्यक्षता प्रो. सुरेंद्र प्रताप ने की। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। निर्णायक डॉ. श्रद्धानंद, साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह आदि रहे। संचालन अरुणिमा श्रीवास्तव, संयोजन बीएल प्रजापति ओर धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. संगीता श्रीवास्तव, शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें