सिगरा के बादशाहबाग कॉलोनी निवासी और शैली ट्रेडर्स के कर्ता-धर्ता शुभम जायसवाल के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार और सोनभद्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी कर रखा है। पिछले नवंबर माह से शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।
इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज करते हुए ईडी ने शुभम और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों को खंगाला है। चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ की गई है। ईडी की जांच के क्रम में शैली ट्रेडर्स के बैंक खाते से रियल एस्टेट कंपनी को 22 करोड़ रुपये भेजे जाने का मामला सामने आया। ईडी ने तुरंत कंपनी की महिला निदेशक को नोटिस भेजा है।
इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशीयात्रा में मोहित की मसकली और साडा हक पर खूब थिरके आईआईटीयंस, तस्वीरों में देखें- झलकियां
हवाला कारोबारी की भी ईडी करेगी जांच
शुभम के करीबी और हवाला कारोबारी प्रतीक गुजराती ने भी बड़ी रकम को खपाया है। एसआईटी भी उसकी तलाश में है। गोल्ड और कफ सिरप के जरिए प्रतीक ने बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार किया है। ईडी ने उसकी भी जांच शुरू कर दी है।