प्रेसवार्ता करते विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय।
- फोटो : अमर उजाला
चंपत राय ने कहा कि जन्मभूमि के लिए समाज समर्पण कर रहा है। हम लोगों का यह संकल्प है कि हम पूरे देश में चार लाख गांवों के 14 करोड़ परिवारों से समर्पण राशि लेने का काम करेंगे। अब तक 1500 करोड़ रुपये से अधिक की समर्पण राशि आ चुकी है।
यह देशभक्तों की सरकार है: चंपत राय
चंपत राय ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रति कटिबद्ध हूं। ऐसी सरकार 70 सालों में नहीं आई थी, यह देशभक्तों की सरकार है। किसानों के हित की सरकार है। विदेशी शक्तियों के अनुसार यह सरकार नहीं चल रही है जिससे विरोधी अंतिम सांस गिन रहे हैं। विपक्ष के लोग हताश और निराश हैं जिससे वह अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। मगर देश की जनता देख रही है और ऐसे लोगों का बहिष्कार कर रही है। वर्तमान सरकार देश के स्वाभिमान को ऊंचा कर रही है जिस पर हम सभी देशवासियों को गर्व करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि चांदी कि अभी जरूरत नहीं है, लोगों को मना किया जा रहा है कि वह चांदी दान न दें। मंदिर निर्माण का कार्य तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा। स्थानीय कार्यकर्ता यह तय करेगा कि कहां से समर्पण निधि लेना है। गरीब व्यक्ति भी गर्व से कह सकता है कि हमने मंदिर निर्माण में सहयोग किया था। मंदिर परिसर में किसी भी दानदाता के नाम का उल्लेख नहीं किया जाएगा। शहावाबाद स्थित जालान होलसेल में वहां के कर्मचारियों ने मंदिर निर्माण समर्पण राशि में पांच लाख तीन हजार 140 रुपये चंपत राय को सौंपी। इस अवसर पर सूर्यकांत जालान, कन्हैया सिंह आदि लोग मौजूद थे।