सबसे बड़ी बात है कि 2019 की तुलना में 2020 में कोरोना संक्रमण के बाद भी अधिक मरीजों को देखा गया। 2019 जहां 12292 नए मरीज मिले थे वहीं 2020 में संख्या 14438 हो गई। डॉक्टर सत्यजीत प्रधान ने बताया कि आने वाले दिनों में भी कई नई सुविधाओं की शुरुआत की जा रही है, जिससे कि कैंसर मरीजों को उनके घर के पास अत्याधुनिक इलाज की सुविधा मिल सके।
इसमें प्रदेश सरकार के साथ जुड़कर वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक में कैंसर स्क्रीनिंग, नगर निगम में कैंसर स्क्रीनिंग के साथ ही पूरी क्षमता के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट को भी शुरू किया जाएगा। दूरदराज से आने वाले मरीजों के लिए धर्मशाला, न्यूक्लियर मेडिसिन के लिए महामना पंडित मदन मोहन मालवीय सन्स्थान में आइसोटोप उत्पादन की सुविधा शुरू की जाएगी।