फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: शादी तय होने से नाराज था विवेक चौबे, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

Mon, 07 Sep 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे दबोच लिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को राजातालाब पुलिस ने सोमवार अल सुबह जगरदेवपुर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दाहिने पैर में लगी गोली से घायल विवेक चौबे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जक्खिनी में भर्ती कराया गया। आरोपी के पास से .315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। विवेक ने कबूला कि श्रेया की शादी कहीं और तय होने से वह नाराज था। दोस्त पुनीत के साथ मिलकर उसने श्रेया की हत्या की थी।

विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोलापुर थाना क्षेत्र के नियारडीह का निवासी है। लॉकडाउन के बाद से ही वह राजातालाब की मरुई गांव निवासी श्रेया के घर आवाजाही के दौरान उसे पसंद करने लगा था। ननिहाल चुनार में रहने के दौरान उसकी नजदीकियां श्रेया से बढ़ी थीं। विवेक चौबे को जब मालूम चला कि श्रेया की शादी कहीं और तय हो गई है तो वह परेशान रहने लगा था।

श्रेया पर दबाव बनाया कि शादी तोड़ दे। श्रेया ने परिजनों के मुताबिक शादी करने की बात कही तो वह नाराज हो गया। 18 अगस्त को साजिश के तहत आखिरी मुलाकात के बहाने श्रेया को बच्छाव पश्चिमपुरा के किराये के कमरे पर बुलाया और दोस्त पुनीत मिश्रा के साथ श्रेया की हत्या कर दी थी। 20 अगस्त को कमरे से श्रेया का शव मिला था। हत्या के बाद वह अपने ननिहाल गया और फिर वहां से भाग निकला था। राजातालाब पुलिस समेत एसओजी की चार टीमें आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: मऊ में बिजली के खंभे से टकराने से दो फुफेरे भाइयों की मौत, नौ घंटे बाद खाई में मिले दोनों के शव

राजातालाब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि विवेक चौबे पैदल ही जगरदेवपुर की ओर जाने वाला है। टीम ने घेराबंदी और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। विवेक के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा गया। पुलिस ने पहले 24 अगस्त को पुनीत मिश्रा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 27 अगस्त को विवेक चौबे के पिता रामसहाय चौबे को भी जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें