श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ। घटना में शामिल पुनीत हत्याकांड के बाद सुपारी का पैसा लेने के लिए विवेक के बुलाने पर अस्सी घाट पहुंचा था, लेकिन विवेक वहीं नहीं पहुंचा था।
श्रेया उपाध्याय की हत्या को अंजाम देने के बाद एक तरफ जहां क्राइम ब्रांच मुख्य आरोपी विवेक चौबे की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। जांच में सामने आया कि पुनीत को सुपारी के 22 लाख रुपये देने के लिए मुख्य आरोपी विवेक चौबे ने उसी दिन अस्सी घाट बुलाया था। अस्सी घाट पर पुनीत पहुंचा था, लेकिन विवेक नहीं पहुंचा। अगले दिन उसका मोबाइल भी बंद मिला।
विज्ञापन
पुनीत ने कई बार विवेक के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोस्ती और पैसों की लालच में उसने हत्याकांड को मिलकर अंजाम तो दिया लेकिन जब दो दिनों तक उसका विवेक से संपर्क नहीं हुआ तो खुद को ठगा महसूस करने लगा।
इस बीच हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद वह ठिकाने बदलकर छिपा रहा। इसके बाद वह लहरतारा आया और यहां से बस से वह रांची झारखंड भी गया। इसके बाद फिर वह विवेक की खोज में उसके परिचितों और विवेक के ननिहाल भुआलपुर चुनार भी गया। 18 अगस्त को आरोपियों ने श्रेया को कॉलेज जाने के दौरान अगवा कर उसे बच्छाव के पास किराये के मकान में ले जाकर गला रेतकर हत्या कर दी थी।