ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर डीएम सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों व अन्य स्टाफ के साथ ताली बजाकर प्रवासी यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद जिला वार श्रमिकों को कोच से बाहर निकाला गया। इसमें सबसे पहले जौनपुर, आजमगढ़, मऊ व भदोही के प्रवासियों को बाहर निकाला गया। इन प्रवासियों के साथ बच्चे भी थे।
रात होने के कारण वे सो गए थे तो परिजन उन्हें अपने कंधे पर रखकर लाइन में लगते हुए जांच कराने के बाद बसों की ओर गए। परिसर में खड़ी 42 बसों से 27 जिलों के लोगों को उनके घर भेजा गया। इसके बाद स्टेशन परिसर और ट्रेन का सैनिटाइजेशन किया गया। इसके बाद प्रशासन अहमदाबाद से आने वाली तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन की तैयारियां में जुट गया। जिसकी दोपहर 12 बजे के बाद आने की संभावना है।