फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बाइक चलाने से पहले जान लें नई गाइड लाइन, वरना भारी पड़ सकता है घर से बाहर निकलना

Sat, 16 May 2020 12:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में लॉकडाउन के मद्देनजर जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार दोपहिया वाहन पर एक सवारी से ज्यादा बैठना मना है। यह जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को कहा कि इसके बावजूद अक्सर देखा जा रहा है कि दोपहिया वाहन पर एक से ज्यादा लोग बैठ कर घूम रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसे लोगों को सचेत किया जाता है कि उनके खिलाफ सख्ती बरतते हुए ट्रैफिक रूल्स के तहत फोटो खींचकर चालान किया जाएगा। इसके साथ ही डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

वाराणसी में कोरोना वायरस से आज तीसरी मौत हो गई है। शनिवार को कोरोना से संक्रमित रिटायर्ड पीसीएस ने दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना वायरस के 93 मामले सामने आ चुके हैं। आज कोरोना संक्रमित से तीसरी मौत के बाद 35 एक्टिव केस बचे हैं। कोरोना से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है। इसमें 55 लोग ठीक हो चुके हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें