फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: काशी में बनेगा देश के जलमार्गों का शोकेस सेंटर, गंगा से ब्रह्मपुत्र तक की आधुनिक तकनीक दिखेगी

Sat, 14 Nov 2026 03:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देश के जलमार्गों का शोकेस सेंटर काशी में बनेगा। इसको बनाने का उद्देश्य भारत की नदी परिवहन विरासत को प्रदर्शित करने के साथ उसे बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में अब देश के अंतर्देशीय जल परिवहन की विरासत और आधुनिक तकनीक एक जगह देखने को मिलेगी। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) की ओर से वाराणसी में इनलैंड वाटरवेज पवेलियन बनाया जाएगा। यह जल परिवहन का शोकेस सेंटर होगा, जहां देश के नदी मार्गों का इतिहास, पारंपरिक नौकाओं से लेकर आधुनिक जहाजों तक का सफर और जलमार्गों के विकास से जुड़ी तकनीक प्रदर्शित की जाएगी।

विज्ञापन


आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों ने बताया कि इसका उद्देश्य भारत की नदी परिवहन विरासत को प्रदर्शित करने के साथ उसे बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय जलमार्ग-एक यानी गंगा पर जल परिवहन, माल ढुलाई और क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की दूसरी योजनाओं के बीच इसे एक ज्ञान और प्रदर्शनी केंद्र के रूप में विकसित करने का विचार है। इसमें जल परिवहन के पुराने व्यापारिक मार्गों से लेकर आधुनिक नेविगेशन तक की जानकारी मिलेगी। 

इस पवेलियन में नदियों के जरिये पुराने समय में होने वाला व्यापार, यात्रियों और सामान की आवाजाही, गंगा, ब्रह्मपुत्र और दूसरी नदियों से जुड़े व्यापारिक मार्गों का इतिहास आदि देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


आईडब्ल्यूएआई के निदेशक संजीव शर्मा ने बताया कि अभी सिर्फ प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। डीपीआर तैयार की जा रही है। मंत्रालय से डीपीआर पर मुहर लगने के बाद इसे स्थापित किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें