फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो रेल डिपो के लिए चाहिए 20 हेक्टेयर भूमि

Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में दो मेट्रो रेल डिपो के लिए 20 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। लंका से हरहुआ और बेनिया से सारनाथ, दोनों रूटों पर अलग-अलग डिपो बनेंगे।
विज्ञापन

 बुधवार को राइट्स के अधिकारियों ने इस लिहाज से शहर का भ्रमण किया। लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि  मेट्रो के रखरखाव, मरम्मत, ट्रेनों को रात में खड़ी करने के लिए डिपो बनाया जाएगा।
पहले रूट (लंका से हरहुआ) के लिए वाजिदपुर में 15 हेक्टेयर और दूसरे रूट के लिए सिंहपुर में पांच हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है।
इसके पूर्व कमिश्नरी में हुई बैठक में कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने मेट्रो रेल डिपो बनाने के लिए सारनाथ में आकाशवाणी की भूमि का सर्वे करने का निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार आकाशवाणी का ट्रांसमिशन सिस्टम अन्यत्र स्थानांतरित करके भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि एलीवेटेड (ऊपरगामी) मेट्रो बनाने में प्रति किलोमीटर 140 से 150 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसी प्रकार भूमिगत मेट्रो बनाने में प्रति किलोमीटर 200 करोड़ रुपये लागत आएगी। डिपो दूर होगा तो किराया अधिक करना मजबूरी होगी। इसलिए कोशिश है कि डिपो शहर के आसपास हो ताकि कम से कम लागत में इसका निर्माण हो और जनता से कम किराया वसूला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें