फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने से मना करने पर सबक सिखाने के लिए चलाई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिंधोरा थाने से पांच सौ मीटर दूर फास्ट फूड की दुकान पर विमल प्रकाश सिंह पर हुई फायरिंग के चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गड़खरा से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पिस्टल, स्कार्पियो बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मरूई निवासी गौरव मिश्रा उर्फ मोनू ने बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन विमल प्रकाश सिंह ऊर्फ भोतू सिंह ने मना कर दिया था। हालांकि बाद में यह सीट आरक्षित हो गई थी। उसी समय से विमल को सबक सिखाने की तलाश में था। 21 जून को सूचना मिली कि विमल अपने दोस्तों के साथ चाऊमीन खा रहा है, तभी अपने मित्र राहुल उपाध्याय निवासी गड़खरा, अनिकेत सिंह उर्फ चिक्कू डंगरडीह व शूटर प्रदीप उर्फ बृजेश मिश्रा निवासी राजापुर चोलापुर के साथ स्कार्पियो से मौके पर पहुंचकर मारपीट के दौरान फायरिंग की। हालांकि गोली विमल की कनपटी को छूते हुए निकल गई थी। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने बताया कि फायरिंग मामले में इंस्पेक्टर सिंधोरा रमेश यादव घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और स्कार्पियो बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें