फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पंचक्रोशी परिक्रमा पथ से दो किमी दूर खुलें मांस-मछली की दुकानें

विज्ञापन
पंचकोशी यात्रा मार्ग पर खुली मांस मछली का विरोध करते लोग। संवाद - फोटो : दुर्गेश चाहर
विज्ञापन
श्रीआदि महादेव काशी धर्मालय मुक्ति न्यास ने काशी में मांस-मछली की बिक्री शहर से बाहर करने के नगर निगम के निर्णय का समर्थन किया है। साथ ही पंचक्रोशी परिक्रमा पथ में आने वाले क्षेत्रों में इसकी दुकानें खोलने के फैसले पर रोष जताया है।
विज्ञापन

मंगलवार को चेतगंज स्थित श्रीसत्ती माता मंदिर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम ने शहर से बाहर पांच स्थानों पर मांस-मछली की दुकानें खोलने का फैसला किया है। जिन पांच स्थानों पर दुकानें खोले जाने की बात कही गई है, उसमें पंचक्रोशी मार्ग भी शामिल है। पंचक्रोशी का पहला पड़ाव कर्दमेश्वर महादेव है। इस मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर ही अवलेशपुर में दुकानें खोलने का प्रस्ताव है। उन्होंने इन दुकानों को पंचक्रोशी यात्रा मार्ग से दो किमी दूर करने की मांग प्रशासन की है।
न्यास के प्रबंध ट्रस्टी डॉ. रामप्रसाद सिंह ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसकी मांग की जाएगी। अध्यक्षता कर रहे संतद्वय अवध बिहारी दास महाराज और जूना अखाड़ा के श्रीमहंत महेंद्र गिरी ने सनातनियों से आह्वान किया कि वह काशी के मंदिरों और धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। बैठक में न्यास के अध्यक्ष आरके अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संजीव चंद्र त्रिपाठी, महासचिव अनुराग त्रिवेदी, बांकेलाल, सुनील अग्रवाल, अजय शास्त्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें