फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वालों की दुकानें होंगी निरस्त, वीडीए की बैठक में उपाध्यक्ष ने कही ये बात

Fri, 22 Aug 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वाली दुकानों को निरस्त किया जाए। प्रत्येक दुकान के सामने क्यूआर कोड चस्पा किया जाए। 
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडीए में बृहस्पतिवार को दशाश्वमेध एरिया डेवलपमेंट फाउंडेशन (डीएडीएफ) की 21वीं बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि 50 प्रतिशत से कम धनराशि जमा करने वाली दुकानों को निरस्त कर फिर से नीलामी में शामिल किया जाए। प्रत्येक दुकान के सामने क्यूआर कोड चस्पा किया जाए। जिससे भुगतान की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी हो सके।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के निदेशक व नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कहा कि दशाश्वमेध प्लाजा में किड्स गेम संचालन के लिए वाह्य स्थान की नीलामी होगी। डीएडीएफ परिसर में सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की जाएगी। यहां स्वास्थ्य इकाई (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) के लिए दुकान का आवंटन किया जाएगा। 

डीएडीएफ परिसर एवं चितरंजन पार्क में स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुंदरीकरण (फसाड एवं साइनेज) कार्य कराए जाएंगे। प्लाजा के ऊपरी तल पर स्थित ओपन एरिया रेस्टोरेंट के लिए आरएफपी की पुनर्समीक्षा की जाएगी। प्लाजा में डिजिटल बोर्ड की स्थापना की जाएगी। परिसर के खाली स्थानों को स्टाल/प्रदर्शनी/कैनोपी के लिए किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें