फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग रेंज का 35 प्रतिशत कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किस्तों की बजट से कैंटोमेेंट स्थित रायफल क्लब के आधुनिक शूटिंग रेंज का 35 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मार्च 2022 तक पूर्ण होने के बाद यहां निशानेबाज आधुनिक सुविधाओं के बीच निशाना साध सकेंगे। पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे शूटिंग रेंज के निर्माण के लिए अब दो किस्तों में दो करोड़ 87 लाख रुपये का बजट जारी हो चुका है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम (यूपीआरएनएन) के परियोजना अधिकारी राम विजय सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से रेंज के निर्माण के लिए अब तक दो किस्त मिल चुकी है। जिससे रेंज के भवन के पिलर के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। इस पर अब छत डालने की तैयारी है। मार्च 2022 तक रेंज को तैयार करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें