फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaspal Rana: निशानेबाज जसपाल की इच्छा थी काशी में मिले अंतिम विदाई, मणिकर्णिका पर अंतिम संस्कार; गार्ड ऑफ ऑनर

Sat, 13 Jun 2026 07:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा की अंतिम इच्छा के अनुरूप वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंचतत्व में विलीन हुए राणा को उनके पुत्र युवराज ने मुखाग्नि दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, खेल जगत और समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
1 of 9
मणिकर्णिका घाट पर पहुंचा जसपाल राणा का पार्थिव शरीर। - फोटो : संवाद

Jaspal Rana Passes Away: भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा का शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे युवराज सिंह राणा ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

यूपी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ भारतीय निशानेबाज को अंतिम विदाई दी। इस दौरान भाजपा नेता पंकज सिंह, नीरज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा, मेयर अशोक तिवारी समेत कई राजनीतिक, खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी इच्छा थी कि अंतिम विदाई काशी में ही मिले। 

विज्ञापन

2 of 9
मणिकर्णिका घाट पर दी गई सलामी। - फोटो : संवाद

जसपाल राणा  दिग्गज निशानेबाज और कोच थे। उन्होंने 1990 और 2000 के दशक में एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत को कई स्वर्ण पदक दिलाए। 

विज्ञापन

3 of 9
मेडल के साथ जसपाल राणा। - फोटो : संवाद

बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनका 49 साल की उम्र में निधन हो गया था। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बताया कि जसपाल राणा की इच्छा थी उनका अंतिम संस्कार काशी में हो। 

4 of 9
मणिकर्णिका घाट पर होगा जसपाल राणा का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
इसे देखते हुए ससम्मान उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनका अंतिम संस्कार काशी के मणिकर्णिका घाट पर हुआ। इसके लिए सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित थे। 
विज्ञापन

5 of 9
राहुल गांधी और जसपाल राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार की सुबह जसपाल के बहनोई और भाजपा नेता पंकज सिंह सुबह 11:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए। वहीं, पंकज के भाई नीरज सिंह दोपहर 12:30 बजे पहुंचे। अपराह्न 3:45 बजे चार्टर विमान से जसपाल का पार्थिव शरीर बाबतपुर एयरपोर्ट ले आया गया।
विज्ञापन

6 of 9
स्मृति शेष जसपाल राणा। - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
पुराने टर्मिनल स्थित एयर कार्गो परिसर में उनका पार्थिव शरीर रखा गया। यहां से पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से मणिकर्णिका घाट के लिए रवाना किया गया। बाबतपुर से चलकर शिवपुर स्थित कासा रिसॉर्ट में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शाम 6:42 बजे उनका पार्थिव शरीर मणिकर्णिका घाट पहुंचा जहां पहले यूपी पुलिस के 12 सिपाहियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी। इसमें एक एसआई, एक बिगुलर, दो दीवान और आठ कांस्टेबल शामिल थे।
विज्ञापन

7 of 9
जसपाल राणा, राहुल गांधी और मनु भाकर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगवान शिव और गंगा के प्रति गहरी आस्था रखते थे
भारत के दिग्गज शूटर और कोच जसपाल राणा का अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। इससे पहले जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी पौंधा प्रेमनगर में उनके अंतिम दर्शन के लिए आम से खास लोगों तक का जमावड़ा लगा और उनके परिजन, करीबी सहयोगी और देशभर से पहुंचे खेल प्रेमियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

8 of 9
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारीवाजपेयी के साथ जसपाल राणा। - फोटो : PTI
काशी पहुंचे इंटरनेशनल शूटर संदीप कुमार, दिग्गज खिलाड़ी को दी अंतिम विदाई
अंतरराष्ट्रीय शूटर एवं स्वर्गीय जसपाल राणा के शिष्य संदीप कुमार दिग्गज खिलाड़ी के अंतिम संस्कार में शामिल होने काशी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिवंगत खिलाड़ी को खेल जगत की बड़ी क्षति बताया। संदीप कुमार ने कहा कि उनके योगदान और मार्गदर्शन को हमेशा याद रखा जाएगा तथा युवा खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।
विज्ञापन

9 of 9
जसपाल राणा का पार्थिव शरीर पहुंचा था देहरादून। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद उनके परिजनों ने बताया कि जसपाल राणा भगवान शिव और मां गंगा के प्रति गहरी आस्था रखते थे। यही वजह भी रही कि अंतिम संस्कार के लिए उन्हें वाराणसी ले जाया गया। इससे पहले दिवंगत जसपाल राणा के अंतिम दर्शन करने के लिए जहां आम लोगों से लेकर खेल, शिक्षा और राजनीति जगत की अनेक हस्तियों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें