वाराणसी जिले के सारनाथ के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर अरविंद यादव उर्फ फौजी, उर्फ कल्लू यादव को रविवार को जेल भेज दिया गया। गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिमराफैज निवासी अरविंद की गिरफ्तारी के बाद सारनाथ पुलिस बनारसी यादव और विशाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। ये दोनों गौरहट, करंडा थाना क्षेत्र, गाजीपुर के निवासी हैं।