फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लालची को कोई न दे बेटी: शादी के बीच दूल्हे ने की कार की मांग, न मिली तो स्टेज से भागा, पिता दे चुके 18 लाख

Thu, 05 Dec 2024 07:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां दहेज में वधू पक्ष ने कार देने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी बात नहीं बनी और शादी की रस्म के बीच से ही वर पक्ष उठकर चला गया। 
विज्ञापन
शादी समारोह के लिए दुल्हन के हाथ में लगी मेहंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के मंडप में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर दूल्हा व उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने मंडुवाडीह पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार गाजीपुर निवासी अजय कुमार जायसवाल ने अपनी पुत्री मानसी जायसवाल का विवाह मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के विशाल जायसवाल पुत्र सुरेंद्र जायसवाल निवासी चितईपुर से तय किया था। चार दिसंबर को कंचनपुर स्थित एक लॉन में शादी समारोह के दौरान वर पक्ष की ओर से दहेज में कार की मांग की गई।

स्टेज छोड़कर चले गए बराती

थाने पहुंचा मामला - फोटो : अमर उजाला
अजय जायसवाल के अनुसार विवाह से पहले ही उन्होंने वर पक्ष को दहेज की मांग को पूरा करते हुए 18 लाख रुपये नकदी और ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिये दे दिया था। लेकिन विवाह समारोह के समय दूल्हे विशाल जायसवाल, ननद खुशबू, सास पूनम और नेहा ने दहेज में कार की मांग करते हुए दबाव बनाया। जब उन्होंने इस मांग को पूरा करने में असमर्थता जताई, तो दूल्हा और उसका परिवार नाराज होकर स्टेज छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

दहेज में दी हुई रकम वापस करने से भी किया इनकार

लड़की के पिता ने जब दहेज के लिए दिए गए रुपये और सामान वापस मांगा, तो वर पक्ष ने देने से साफ इनकार कर दिया। इस पर अजय जायसवाल ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन वर पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।
  
अजय जायसवाल ने मंडुवाडीह थाने में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। तहरीर में उन्होंने दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें