फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने राबर्ट्सगंज और मिर्जापुर में उतारा प्रत्याशी, पूर्वांचल में घोषित कर चुके हैं 3 उम्मीदवार

Fri, 12 Apr 2019 01:58 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र/मिर्जापुर
विज्ञापन
पूर्व विधायक रूबी प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद शिवपाल यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन कर लोकसभा चुनाव 2019 में अपने उम्मीदवारों को उतार रहे हैं। जौनपुर के बाद अब प्रसपा ने सोनभद्र की राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट और मिर्जापुर सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने पूर्व में घोषित प्रत्याशी त्रिवेणी खरवार का टिकट काटते हुए रूबी प्रसाद को टिकट देने की घोषणा गुरुवार को की है। रूबी 2012 में दुद्धी से विधायक रह चुकी हैं। बाद में वे सपा में शामिल हो गई थीं।

2017 के विधानसभा से दुद्धी सीट बदल जाने से रूबी चुनाव नहीं लड़ सकी थी। वह सपा से अपनी दावेदारी पेश कर रही थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से वह शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में थीं। जिसके बाद प्रसपा की तरफ से उन्हें टिकट मिला। बता दें कि अभी तक जितने भी दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं सभी मिर्जापुर जिले से संबंधित हैं। रूबी प्रसाद पहली प्रत्याशी है जो सोनभद्र की निवासी हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विजयलक्ष्मी मालवीय - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मिर्जापुर सीट पर मकरीखोह निवासी विजयलक्ष्मी मालवीय को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि 7 अप्रैल को जौनपुर लोकसभा सीट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी संगीता यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

संगीता यादव सपा सरकार में दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं। संगीता यादव सपा की लोकगायिका के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें