फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा-चुगलखोरों के चक्कर में पार्टी को बर्बाद किया

Sat, 15 Jul 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के पूर्व कै‌बिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर  बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में पड़कर अखिलेश ने पार्टी को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन


शिवपाल ने नागेपुर गांव में सपा नेता सेचन यादव के यहां शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने चंदौली से समाजवादी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।

नागेपुर गांव स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय में वरिष्ठ सपा नेता सेचन सिंह यादव द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कोई भी महापुरुष बगैर संघर्ष के कामयाब नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कहा ‌क‌ि भगवान राम को चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में चौदह वर्ष का वनवास झेलना पड़ा। कंस के अंत के बाद ही भगवान श्रीकृष्ण ने राजगद्दी उनके पिता को सौंपी थी। उसी प्रकार अखिलेश ने नेता जी द्वारा संघर्ष करके बनायी पार्टी को चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में बर्बाद कर दिया।   उनको बैठकर हल निकाल लेना चाहिये था। लेकिन आसानी से गद्दी मिलने के बाद अहम हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जितना कार्य हुआ। कोई भी सरकार नहीं कर सकेगी, आज नेताजी के नेतृत्व में चुनाव होता तो पार्टी को यह दिन नहीं देखना पड़ता।   गोवर्धन पूजा के अवसर पर पिछड़े और वंचितों को न्याय दिलाने के लिये समाजवादी आंदोलन की शुरूआत की घोषणा किया। इसके पूर्व शिवपाल यादव गोवर्धन पूजा में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें