फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगंगा एक्सप्रेस 867 यात्रियों को लेकर मंडुवाडीह स्टेशन से नई दिल्ली रवाना, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिली प्लेटफार्म पर इंट्री

Mon, 01 Jun 2020 10:45 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मंडुआडीह स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए लगी यात्रियों की कतार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन पर करीब ढाई माह के बाद शिवगंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 8 से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। पहले दिन 867 यात्री शिवगंगा से सफर किया। 90 मिनट पूर्व पहुंचे यात्रियों की सेकंड इंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई और उसके बाद ही उन्हें प्लेटफार्म पर इंट्री मिली। ट्रेन की तैयारियों का जायजा लेने डीआरएम भी विभागीय अधिकारियों संग स्टेशन पर पहुंचे।

विज्ञापन


वाराणसी-नई दिल्ली के बीच सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन 02559 स्पेशल शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए यात्री शाम 5.30 बजे ही मंडुवाडीह स्टेशन पर पहुंचने लगे थे। सेकेंड इंट्री गेट पर सोशल डिस्टेंसिग के तहत आरपीएफ द्वारा चार पंक्तियों में यात्रियों को लगाया गया। मंडल चिकित्सालय की मेडिकल, वाणिज्य कर्मचारियों की टीमें एवं टिकट निरीक्षकों की टीमों ने क्रमश: मेडिकल जांच, थर्मल स्क्रीनिंग, टिकट जांच एवं लगेज चेक किया।

इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए 867 यात्रियों को ट्रेन में चढ़ाया गया। एहतियातन स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी बुला ली गई थी। इसके पूर्व मांडुवाडीह स्टेशन व प्लेटफार्म की डीप क्लीनिंग और सैनिटाइज किया गया था। इसके साथ ही शिवगंगा एक्सप्रेस के रैकों को भी सैनिटाइज किया गया। मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने ट्रेन में यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी कैंट से 75 यात्रियों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस से किया सफर

करीब ढाई माह बाद सोमवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी। पहले दिन 75 यात्री कैंट से रवाना हुए। अपराह्न 3.15 बजे प्लेटफार्म 5 पर पहुंची ट्रेन से 85 यात्रियों का कन्फर्म टिकट था। जिसमें 10 यात्रियों ने यात्रा रद्द कर दी। सभी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराते हुए कोच में बिठाया गया।

एहतियातन आरपीएफ और जीआरपी मुस्तैद रही। इसके पहले यात्रियों की कैंट रेलवे स्टेशन के यात्री हॉल में थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी गई। एडीआरएम रवि चतुर्वेदी और स्टेशन निदेशक आनंद मोहन ने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से यात्री, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन ठप था।

रेल मंत्रालय के आदेश पर सिर्फ श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। वहीं एक जून से यात्री ट्रेनों के संचालन को भी मंजूरी मिल गई। इसी के तहत राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में सवा तीन बजे प्लेटफार्म 5 पर आई। जहां लखनऊ, मुरादाबाद, नई दिल्ली जाने के लिए 75 यात्री ट्रेन में सवार हुए।

सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी इंस्पेक्टर अशोक दुबे और आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा अपनी टीम के साथ मुस्तैद रही। कैंट रेलवे स्टेशन पर पहले दिन सिर्फ 6 स्टाल ही खोले गए। प्लेटफार्म नंबर एक, पांच और नौ नंबर के स्टाल खुले। अन्य स्टाल भी मंगलवार से खुल जाएंगे। इन स्टालों पर सिर्फ पैक्ड फूड ही उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें