फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुबह-शाम सिहरन, दिन में धूप ने कराया गर्मी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पिछले सप्ताह बादलों की आवाजाही के बाद मौसम ने अब तेजी से करवट ली है। सुबह-शाम हवा में नमी के कारण सिहरन लग रही है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने के साथ धूप असरदार हो रही है। इसकी वजह से फरवरी महीने में गर्मी जैसा अहसास होने लगा है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम में इस बदलाव के कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। रविवार को सुबह करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की वजह से अन्य दिनों की तुलना में सिहरन अधिक रही।
तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो रविवार को बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह हवाएं चलती रहेंगी और दिन में धूप भी अच्छी रहेगी। अगले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें