वहीं, चेतसिंह घाट पर लेजर शो से देव दीपावली की भव्यता को और निखारा जाएगा। पिछली बार लेजर शो डोमरी में हुआ था। इस बार जगह बदलकर चेतसिंह किला घाट किया गया है। पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव ने बताया कि देव दीपावली को भव्य तरीके से मनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में है।
11 लाख दीप इस बार पर्यटन विभाग जलवाएगा। कुछ प्रमुख घाटों पर दीये के वितरण की जिम्मेदारी पूजा समितियों को दी गई है। इस बार खास यह है कि गंगा उस पार रेत पर सैंड आर्ट बनवाया जा रहा है। लेजर शो का आयोजन चेतसिंह किला घाट पर किया जा रहा है। यहां जेटी लगाने आदि की तैयारियां चल रही हैं।
इस बार गंगा पार रेती पर भी घाटों की तरह देव दीपावली का आयोजन होगा। शहर के सभी चौराहों पर सजावट होगी। घाटों पर 25 से ज्यादा आयोजन होंगे। राजघाट पर दीपोत्सव के बाद चेत सिंह घाट पर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। काशी की जनता के उत्साह से यह कार्यक्रम भव्य बनता जा रहा है।
डा. नीलकंठ तिवारी, पयर्टन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)