फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी के 18 मोहल्लों में गूंजेगी शिव धुन, मंदिरों में लगेंगी फसाड लाइट; सावन से पहले पूरा हो जाएगा काम

Fri, 04 Jul 2025 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सावन से पहले शहर के प्रमुख मंदिरों में फसाड लाइटें लगवाई जाएंगी। वहीं विश्वनाथ धाम के आसपास की 18 गलियों में वीडीए साउंड सिस्टम लगवाएगा।
विज्ञापन
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास की 18 गलियों में वीडीए साउंड सिस्टम लगवाएगा। इसके अलावा घाटों पर भी साउंड सिस्टम लगेगा। यहां मंद ध्वनि में सुबह-शाम शिव धुन और सुप्रभातम गूजेगा। वहीं, शहर के प्रमुख मंदिरों में फसाड लाइटें लगवाई जाएंगी। डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर वीडीए ने इस पर काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


काशी के प्रमुख चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम पर ओम ध्वनि बजती थी। ये अब बंद हो गई है। अब सावन से पहले उसे दोबारा शुरू करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए 18 गलियों का चयन किया गया है। वहां भी यह ध्वनि बजती रहेगी। यह वह गलियां जहां पर्यटक सबसे अधिक घूमते हैं। वीडीए इसका सर्वे पूरा करा चुका है। 

इसी तरह प्रमुख घाटों को भी चिह्नित किया गया है। यहां भी साउंड सिस्टम लगवाए जाएंगे। वहीं, शहर के कुछ ऐसे प्रमुख मंदिर जहां रात में रोशनी कम होती है, लेकिन मंदिर प्राचीन हैं, वहां वीडीए फसाड लाइट लगवाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Top News: हत्या के बाद एमएससी की छात्रा के घर पहुंचे मंत्री और सांसद, रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव
विज्ञापन


इन मंदिरों की भी सूची बनवाई जा रही है। डीएम ने बताया कि काशी में पूरे विश्व से पर्यटक आते हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग से मिलकर भी कुछ काम किया जा रहा है। इन कार्यों को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें