फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस से कोलकाता के लिए आज शाम रवाना होगा जलपोत, भेजा जाएगा पेय पदार्थ

Fri, 16 Nov 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मालवाहक जहाज
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल पर शुक्रवार को सुबह से लोडिंग शुरू हो जाएगी और शाम को रवींद्र नाथ टैगोर जलपोत कोलकाता के लिए रवाना हो जाएगा। रात तक सभी कंटेनर टर्मिनल पर पहुंच जाएंगे। इसके लिए पूरे दिन तैयारी चलती रही।
विज्ञापन


नेशनल वाटरवेज-1 के रास्ते कोलकाता से पेप्सिको का 16 कंटेनर लेकर आए रवींद्र नाथ टैगोर जलपोत का 12 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया था। उसी दिन शाम को सारे कंटेनर अनलोड कर अलग-अलग क्षेत्रों को भेज दिए गए।

गुरुवार को डाबर का कंटेनर पहुंच गया तो वहीं इफको से चले कंटेनरों के देर रात तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। वहीं छुट्टी पर गए अधिकारी व कर्मचारी शुक्रवार को आ जाएंगे। कंटेनरों की लोडिंग होगी और इसके बाद कोलकाता के लिए जलपोत रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन


डॉबर इंडिया लिमिटेड वाराणसी टर्मिनल से अपना कंटेनर भेजने वाली पहली कंपनी है। जलमार्ग के माध्यम से डाबर फलों से तैयार पेय पदार्थ कोलकाता भेज रहा है। डाबर के कार्यकारी निदेशक संचालन शाहरुख खान ने जलमार्ग से उत्पाद भेजे जाने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि 16 मीट्रिक टन फल आधारित पेय पदार्थ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

28 को चला था कोलकाता से

बता दें कि जलपोत कोलकाता से 28 अक्तूबर को चला था। इसके बाद उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में प्राप्त किया था। इस जलपोत पर पेप्सिको के 16 कंटेनर लदकर आए थे। वाराणसी से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) के बीच जलमार्ग की दूरी 1390 किलोमीटर है।

12 अगस्त, 2016 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा खिड़किया घाट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए दो जलपोतों में मारुति कारें और भवन निर्माण की सामग्री रवाना की गई थी। इसी दौरान मल्टी मॉडल टर्मिनल की आधारशिला भी रखी गई थी। पहली बार कोलकाता से वाराणसी के लिए जलपोत रवाना किया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें