पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश।
- फोटो : अमर उजाला
कंपनी के एडिशनल डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव की पत्नी मीरा श्रीवास्तव को धनबाद थाना के धनबाद इलाके से गिरफ्तारी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। धनबाद से वाराणसी लाने के बाद मीरा को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने गिरफ्तारी टीम को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की। शाइन सिटी फर्जीवाड़ा मामले में वाराणसी कमिशनरेट का अंतरराज्यीय अभियान लगातार जारी है । इसके पहले बिहार, बंगाल और राजस्थान से भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लोगों को प्रॉपर्टी दिलाने के साथ उपहार देने का लालच देकर भारी रकम एकत्र करके गबन करने के मामले में शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम की कुंडली वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से खंगाल रही है। राशिद के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। एक एक कर इनसे जुड़े लोग पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।
पिछले माह राशिद नसीम की पत्नी और एक महिला कर्मचारी को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। बनारस सहित पूर्वांचल के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर विदेश भागे कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम पर शासन स्तर से इनाम की राशि 50-50 हजार से बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दी गई है।