सिगरा में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी। अमर उजाला
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से अंतर महाविद्यालय बास्केटबाल (पुरुष) प्रतियोगिता उदय प्रताप कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर खेली गई। प्रतियोगिता के फाइनल में शीएट कॉलेज ने यूपी कॉलेज की टीम को तीन बास्केट के अंतर से 45-39 स्कोर से हराकर पहली बार महाविद्यालयीय प्रतियोगिता की ट्राॅफी अपने नाम की।
गत वर्ष की विजेता उदय प्रताप कॉलेज की बास्केटबॉल टीम को उप विजेता ट्राफी से संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व उद्घाटन मैच उदय प्रताप कॉलेज और जगतपुर पीजी कॉलेज के मध्य खेला गया। इसमें यूपी कॉलेज 61-32 के स्कोर से विजेता बनी। दूसरे मैच में शीएट कॉलेज ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की टीम को 51-50 के स्कोर से विजेता बनी। फाइनल यूपी कॉलेज और सीएट कॉलेज में खेला गया। इसमें शीएट कॉलेज 45-39 स्कोर के साथ विजेता बनी। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी रजनीश सिंह और प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।