फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में हॉस्टल के बाहर वाहनों में तोड़फोड़, 5 अज्ञात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में नरेंद्र छात्रावास के बाहर तोडफ़ोड़ करते युवक। स्रोत सीसीटीवी कैमरा वीडियो ग्
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ के आचार्य नरेंद्र देव हॉस्टल के बाहर वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में सोमवार रात पांच अज्ञात पर सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। छात्रों ने विवि प्रशासन से शिकायत कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। रविवार के बाद आधी रात को कैंपस में हॉस्टल के बाहर स्कॉर्पियो से 4-5 लड़के उतरते हैं। डंडे से एक के बाद वहां खड़ी बाइकों की हेडलाइट्स, मीटर तोड़ दिए। लड़कों ने मुंह भी नहीं बांधा था। एक लड़का तो हॉस्टल के मेन गेट से अंदर भी प्रवेश कर गया था। सोमवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज पूरे दिन वायरल रहा। सिगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हॉस्टल के बाहर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की तलाश कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें