फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का पलटवार, ये कहा

Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद
विज्ञापन
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं। कई इस्लामिक देशों में मुसलमानों का कत्लेआम हो रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जैसे लोगों का बयान गैरजिम्मेदाराना है। एक या दो मामलों के आधार पर इस तरह की बातें कहना गलत है। वह रविवार को जौनपुर के मुफ्ती हाउस इमामबाड़े में सैयद कासिम हुसैन की मजलिसे बरसी में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इजराइल, सीरिया, फलस्तीन, पाकिस्तान व अन्य देशों में मुसलमानों का कत्लेआम किया जा रहा है। उससे तो बहुत बेहतर जिंदगी भारत के मुसलमान की है। भारत हमारा मुल्क है और हम सब यहां आजादी के साथ रह रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि शिया कौम उसे वोट करेगी जो उनकी कौम को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

कांग्रेस व सपा की हुकूमत में हमें फायदा कम नुकसान तो ज्यादा हुआ। भाजपा सरकार में हमें यदि फायदा नहीं पहुंचा तो नुकसान भी नहीं हुआ। राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी में बेहतर प्रधानमंत्री के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जो समाज के उत्थान के लिए काम करेगा वही बेहतर प्रधानमंत्री होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने  कहा कि सच्चर कमेटी की सिफारिशें कांग्रेस जब लागू नहीं कर सकी तो अन्य सरकारों से क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने कहा कि इस्लाम को बचाने में हजरत इमाम हुसैन ने जो कुर्बानी दी है उससे शायद ही कोई भुला सकता है।

आज जो इस्लाम की दूसरी सूरत पेश कर रहे हैं वो यजीद के मानने वाले हैं। उनसे बचने की जरूरत है। बता दें कि देश में असहिष्णुता को लेकर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद बहस जारी है। इस मामले में कल्बे जव्वाद ने कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं।  नसीरुद्दीन शाह जैसे लोगों का बयान गैरजिम्मेदाराना है। एक या दो मामलों के आधार पर इस तरह की बातें कहना गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें