सिधारी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ने कहा कि स्कूल के पीछे से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गया है। तार काफी नीचे लटका है। इधर भैंस चरा रहे बहादुर यादव के छाता से बिजली का तार सट गया। इससे करंट से झुलस जाने से बहादुर की मौत हो गई। बहादुर की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।