फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर होगा शहनाई का दंगल, कई दिग्गज होंगे शामिल

Sun, 18 Aug 2019 02:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उस्ताद बिस्मिल्ला खां (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत रत्न स्व उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि 21 अगस्त को मनाई जाएगी। पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शहनाई दंगल का आयोजन वाराणसी के होटल रेडिसन के जास्मीन सभागार में किया जाएगा। इसमें तबला वादक उस्ताद नाजिम हुसैन और पद्मश्री डॉ सोमा घोष को उस्ताद बिस्मिल्लाह खां कलारत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं संरक्षक यश भारती विष्णु यादव ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि उस्ताद को समर्पित शहनाई दंगल में नई दिल्ली के शहनाई वादक पं योगेश शंकर, पद्मश्री डॉ सोमा घोष प्रस्तुतियां देंगी।

ये भी पढ़ें : काशी आएंगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार ने काम शुरू किया
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्ताद की दत्तक पुत्री पद्मश्री डॉ सोमा घोष उस्ताद की पसंदीदा कजरी, दादरा और गजलों की प्रस्तुतियां देंगी। इसके बाद शहनाई दंगल में उस्ताद कौशर अली और पं दुर्गा प्रसन्ना आमने-सामने होंगे। इस दौरान समाज सेवा, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तीन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें