फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प और पुस्तक मेले से होगी शताब्दी समारोह की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शताब्दी समारोह की शुरुआत हस्तशिल्प और पुस्तक मेले के साथ होगी। समारोह के मुख्य आयोजन 10 से 16 फरवरी तक होंगे। बुधवार को कुलपति की अध्यक्षता में समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में कुलपति प्रो. टीएन सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। कुलपति ने समिति के संयोजकों से उनके दायित्व, तैयारियों और योजनाओं की रूपरेखा की जानकारी ली। संयोजकों से दायित्व निर्वहन में होने वाले अनुमानित व्यय एवं अन्य आवश्यकताओं का प्रस्ताव बनाकर चार फरवरी तक देने को कहा ताकि सभी समितियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जा सके। 10 फरवरी से 16 फरवरी तक संपन्न होने वाले शताब्दी समारोह के प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों की तैयारियों पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य, वित अधिकारी राधेश्याम, प्रो. योगेंद्र सिंह, डॉ. बंशीधर पांडेय, प्रो. वंदना सिन्हा, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. भावना वर्मा, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. रमन पंत, डॉ. सुनील विश्वकर्मा, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. सुमन ओझा, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

10 फरवरी को होगा समारोह का उद्घाटन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शताब्दी समारोह का उद्घाटन 10 फरवरी को होगा। 11 फरवरी को हस्तशिल्प मेला उद्घाटन, पुस्तक मेला उद्घाटन, कवि सम्मेलन, 12 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिता, फिल्म फेस्टिवल, 13 फरवरी को चित्रकला, ललितकला व साहित्यिक विधाएं, नाटक मंचन, 14 फरवरी को पुरातन छात्र सम्मेलन, 15 फरवरी को हस्तशिल्प मेला व पुस्तक मेला का समापन और सांस्कृतिक महोत्सव होगा। 16 फरवरी को शोभायात्रा व समापन समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें