फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही रास्तों पर चलने की सीख देते हैं शास्त्रीजी के विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। प्रशासनिक भवन के सामने उद्यान में लगी शास्त्री जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर कुलपति प्रो. एके त्यागी ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शास्त्री के विचार हम सभी को सही रास्तों पर चलने की सीख देते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी सादगी देशभक्ति और ईमानदारी की अद्वितीय मिसाल हैं। लाल बहादुर शास्त्री जैसी प्रतिभा को पाकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिवार अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है। शास्त्री जी कहा करते थे कि स्वतंत्रता की रक्षा करना केवल सैनिकों की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह पूरे देश का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा, शास्त्रीजी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। भारतीय इतिहास पर अमिट छाप छोड़ने वाले हर दिल अजीज लाल बहादुर शास्त्री सभी के दिलो दिमाग में हमेशा जीवित रहेंगे और उनके द्वारा दिया गया जय जवान जय किसान का नारा भी हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए बोला जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें