फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी-20 देशों के युवा सम्मेलन में भाग लेंगे आजमगढ़ के शशांक शेखर सिंह, परिजनों ने जताया हर्ष

Sat, 03 Jul 2021 12:47 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के शशांक शेखर सिंह को भारत सरकार ने नामित किया है। शनिवार को जी-20 देशों के युवा सम्मेलन में वर्चुअल हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
शशांक शेखर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 देशों के युवा सम्मेलन में भारत की ओर से आजमगढ़ के शशांक शेखर सिंह भाग लेंगे। उन्हें भारत सरकार ने नामित किया है। उनके चयन से परिजनों में हर्ष है, वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा है। 

विज्ञापन


शशांक के पिता मेंहनगर के जवाहर नगर निवासी भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रणवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम शशांक ने फोन कर बताया कि शनिवार को जी-20 देशों के युवा सम्मेलन में वर्चुअल भाग लेना है। इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह ने कहा कि शशांक के जी-20 के युवा सम्मेलन के लिए चयनित होने से पूरा जनपद गौरवांवित है। 

शशांक ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक तक की शिक्षा स्वामी विवेकानंद स्कूल मेंहनगर, इंटर भोपाल मध्यप्रदेश, स्नातक की डिग्री डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ से ली। वर्तमान में वह एलएलएम की पढ़ाई टेरी विश्वविद्यालय दिल्ली से कर रहे हैं। बधाई देने वालों में चेयरमैन अशोक चौहान, पंचायत इंटर कॉलेज गौरा के प्रधानाचार्य हरिपूजन सिंह, मैनेजर प्रहलाद सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर अवनीश सिंह, प्रधान चंद्रभूषण सिंह, प्रधान रामसरन, शासकीय अधिवक्ता राजेश सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें